Pallavi Joshi Health Update
Photo - Instagram

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) का हेल्थ अपडेट दिया है। पल्लवी जोशी हैदराबाद में अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग कर रही थी। जिस दौरान एक कार आउट ऑफ कंट्रोल होकर उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे उन्हें चोट आई जिसके बाद फिल्म की टीम ने उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। वहीं अब विवेक अग्निहोत्री ने पल्लवी जोशी के तबियत का हाल दिया है साथ ही उन्होंने पल्लवी जोशी की तरफ से उनके सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद भी कहा है।

    विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘पल्लवी जोशी की ओर से मैं उनके सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। शूटिंग के दौरान एक कार उनके पैर पर चढ़ गई। हड्डी को ठीक होने में लंबा समय लगेगा लेकिन आज वह अपना शॉट देने के लिए सेट पर लंगड़ाकर चल रही थी। शो जारी रहना चाहिए।’ पल्लवी जोशी एक्सीडेंट के बाद अब सेट पर वापस आ गई हैं। पल्लवी जोशी के तबियत का हाल जानकर उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म को पल्लवी जोशी प्रोड्यूस कर रही है। जबकि फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं। वहीं एक्टर अनुपम खेर फिल्म में लीड रोल में हैं। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।