Rishi Kapoor Death Anniversary
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) दिवंगत (Late) अभिनेता (Actor) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज तीसरी पुण्यतिथि (Death Anniversary) है। एक्टर ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे और आज ही के दिन 30 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं आज उनकी तीसरी बरसी पर उनकी पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पती ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर किया है।

उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, “आप सभी अद्भुत सुखद यादों के साथ हर रोज याद आते हैं।” उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी रिएक्ट करते हुए ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। बता दें कि ऋषि कपूर कई नामों से जाने जाते हैं। वो ‘चिंटू जी’ के नाम से भी मशहूर थे। उन्हें बॉलीवुड का रोमांस किंग भी कहा जाता था। ऋषि कपूर अपने 50 साल के फिल्मी करियर में बॉलीवुड इंडस्ट्री को करीब 121 फिल्में दे चुके थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

महज 3 साल की उम्र में ऋषि अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ गाने में एक छोटे से रोल में नजर आए थे। इस गाने में ऋषि को अपने भाई-बहनों के साथ बारिश में भीगते हुए सड़क पार करते हुए दिखाया गया था। इसी फिल्म की शूटिंग में ऋषि कपूर को फिल्म की एक्ट्रेस नरगिस ने उन्हें कैडबरी का लालच देकर उनसे पूरा शूटिंग करवाई थीं। ऋषि कपूर ने साल 1973 में रिलीज बॉलीवुड फिल्म ‘बॉबी’ से बतौर एक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं। वो आखिरी बार फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ में नजर आए थे। जिसे उनके निधन के बाद रिलीज किया गया था।