Liger
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जो करण जौहर के प्रोडक्शन की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म सेंसर बोर्ड को भी काफी पसंद आई हैं। इस प्रक्रिया में इस फिल्म का पहला रिव्यु भी सामने आ गया हैं।

    बॉलीवुड लाइफ के खबर के अनुसार सेंसर बोर्ड को फिल्म ‘लाइगर’ बेहद पसंद आई हैं। जिसके चलते इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट भी दिया गया हैं। सेंसर बोर्ड के मुताबिक इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 20 मिनट हैं। इस फिल्म में कई अच्छे मूवमेंट हैं साथ ही इस फिल्म में एक्शन भी हैं। सेंसर बोर्ड को इस फिल्म में विजय देवरकोंडा का परफॉरमेंस काफी पसंद आया हैं। विजय देवरकोंडा ने अपने एक्शन के साथ-साथ इस फिल्म के गानों पर अपने डांस मूव्स से सेंसर बोर्ड का दिल जीत लिया हैं। सेंसर बोर्ड का मानना हैं कि ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। साथ ही सेंसर बोर्ड ने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के काम पर भी खुशी जताई हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    सेंसर बोर्ड फिल्म ‘लाइगर’ के सभी स्टार कास्ट से काफी खुश हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें कुल सात फाइट सीक्वेंस को दिखाया गया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा हकलाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में छह गाने भी हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा राम्या कृष्णन भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।