कोरोना वायरस के कारण मशहूर शेफ की हुई मौत

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण आज हर कोई अपने घर पर बैठ कर खुद कोसुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है। इस जानलेवा बीमारी की षुरूआय चीन से हुई थी। लेकिन, अब यह वायरस धीरे धीरे पूरी दुनिया में फ़ैल गया है। इस

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण आज हर कोई अपने घर पर बैठ कर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है। इस जानलेवा बीमारी की शुरुआत चीन से हुई थी। लेकिन, अब यह वायरस धीरे धीरे पूरी दुनिया में फ़ैल गया है। इस वायरस के चलते कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में खबर मिली है की, इस वायरस से संक्रमित हो चुके मशहूर शेफ फ्लोयड कार्डोज की मौत हो गई है। वह 59 साल के थे। शेफ फ्लोयड कार्डोज के पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मिली हुई खबर के मुताबिक, मशहूर शेफ फ्लोयड कार्डोज़ की मौत अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई है। आपको बता दे कि, फ्लोयड कार्डोज़ ने 18 मार्च को सोशल मीडिया पर इस वायरस संक्रमित होने की खबर दी थी। उसके बाद से वह न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती भी थे। फ्लोयड कार्डोज़ कोरोना से संक्रमित होने के खबर से उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे। फ्लोयड कार्डोज़ पिछले 8 दिनों से इस वायरस से जंग लड़ रहे थे।

शेफ फ्लोयड कार्डोज़ का जन्म मुंबई में ही हुआ था। फ्लोयड कार्डोज मुंबई में मशहूर रेस्तरां बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो के सह मालिक थे। फ्लोयड कार्डोज़ कई बड़े टीवी कुकिंग शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी मौत की खबर से सबको हिलाकर रख दिया है। उन्होंने हाल में बॉम्बे स्वीट शॉप की शुरुआत की थी। 

 अन्य खबरों के लिए पढ़तें रहें : http://epaper.enavabharat.com