‘कॉमेडी किंग’ लक्ष्मीकांत बेर्डे की इस गंभीर बीमारी से हुई थी मौत, सलमान खान के साथ किया था डेब्यू

    Loading

    ‘Comedy King’ Laxmikant Berde died of this serious illness, debuted with Salman Khan : ‘कॉमेडी किंग’ लक्ष्मीकांत बेर्डे (Laxmikanth Berde) का जन्मदिन है। आज भले ही वह इस दुनिया में मौजूद नहीं है, लेकिन उनके बेहतरीन अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते है। उनकी फिल्मों को बार-बार देखा जाता हैं। अपने एक्टिंग करियर में लक्ष्मीकांत बेर्डे ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी पहचान फिल्म इंडस्ट्री में ‘कॉमेडी किंग’ के तौर पर होती हैं। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में लक्ष्मीकांत सुपरहिट थे। वह अभिनेता ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया तभी उन्हें सफलता मिली। हिंदी फिल्मों में वह सहायक अभिनेता के तौर पर दिखाई दिए। 

    सलमान खान और लक्ष्मीकांत की जोड़ी उस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरहिट हो गई थी। इन दोनों ने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म जब रिलीज हुई तब काफी पसंद की गई। इसके बाद सलमान और लक्ष्मीकांत हम आपके है कौन, साजन जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। इन फिल्मों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।

    एक साथ फिल्में करने के बाद सलमान खान और लक्ष्मीकांत जिगरी दोस्त बन गए। बताया जाता है कि लक्ष्मीकांत की मौत की खबर से सलमान काफी दुखी हो गए थे और रोने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, लक्ष्मीकांत बेर्डे का निधन कम उम्र में हुआ था। वह गुर्दे से जुड़ी बिमारी से पीड़ित थे। काफी लंबे समय तक उनका इलाज चलता रहा। साल 2004 में लक्ष्मीकांत ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लक्ष्मीकांत के अंतिम संस्कार में कई सितारे शामिल हुए थे।