जावेद अख्तर ने की देश में सभी मस्जिदों को बंद करने की मांग

मुंबई. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि, अभी भी कुछ मुस्लिम भाई नमाज़

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि, अभी भी कुछ मुस्लिम भाई नमाज़ पढ़ने के लिए एक साथ आते है। इसी बात पर प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने देश की सभी मस्जिदों को बंद करने की मांग की है।

दुनियाभर में कोविड 19 के कारण लोगों की जान जा रही है। इसी बीच अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ताहिर महमूद ने दारुल-उलूम देवबंद से कोविड 19 के प्रकोप के मद्देनजर देश की सभी मस्जिदों को बंद करने का फतवा जारी करने का अनुरोध किया है। जावेद अख्तर ने ने कहा, मैं ताहिर महमूद की मांग का समर्थन करता हूं। उन्होंने आगे कहा, कोरोना से जंग लड़ने के लिए यदि काबा और मदीना में मस्जिदें बंद हैं, तो भारत की मस्जिदों को क्यों बंद नहीं किया जा सकता?

इसीबीच देवबंद के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि, दारुल उलूम की इमारत को आइसोलेशन वार्ड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।