कोरोना वायरस से निपटने अभिनेता वरुण धवन ने की इतने रुपयों की मदद

मुंबई. कोरोनावायरस नेदुनिया भर में कहर मचाया है। वहीं हजारों लोगों की मौत भी हो रही है। अगर भारत की बात करें तो यहांइस वायरस से अब तक 20 लोगो की मौत हो चुकी है। जबकि 900 से ज्यादा

Loading

मुंबई. कोरोना वायरस ने दुनिया भर में कहर मचाया है। वहीं हजारों लोगों की मौत भी हो रही है। अगर भारत की बात करें तो यहां इस वायरस से अब तक 20 लोगो की मौत हो चुकी है। जबकि 900 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। देश के महाराष्ट्र में यह वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। ऐसे में देश को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए खेल जगत, नेता, अभिनेता मदद कर रहे है। इस बीच बॉलीवुड के अभिनेता वरुण धवन ने भी मदद की है।

वरुण ने मुख्यमंत्री सहायता कोष को 25 लाख और प्रधानमंत्री सहायता कोष को 30 लाख रुपए की मदद की है। इस बारें में खुद उन्होंने अपने अधिकारी ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है। इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री सहायता कोष को 25 करोड़ रुपए की मदद की थी।    

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष को 25 लाख और प्रधानमंत्री सहायता कोष को 25 लाख रुपए यानी कुल 50 लाख रुपए की मदद की।

चीन में जन्मे कोरोना वायरस से दुनिया में 28 हजार से ज्यादा लोगो की जान गई है। वहीं 6,17,700 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित है। जबकि 1 लाख 37 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वायरस को मात दी है।