कई बड़े विवादों में फंस चुकी हैं ‘दबंग’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Loading

    मुंबई: ‘दबंग गर्ल’ के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू करने से लेकर सलमान खान की दबंग के साथ डेब्यू करने तक का लंबा सफर तय किया है। तब से लेकर अब तक सोनाक्षी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लुटेरा, राउडी राठौर, अकीरा और मिशन मंगल जैसी शानदार फिल्में दी हैं। हालाँकि उनके एक्टिंग करियर में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। बता दें, अपने काम से ज्यादा सोनाक्षी सिन्हा विवादास्पद टिप्पणी के चलते भी काफी चर्चा में रही है। अभिनेत्री अपना 35 वां जन्मदिन मना रही है, आइए एक नजर डालते हैं उन विवादों पर जिन्होंने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया-

    केबीसी विवाद

    कौन बनेगा करोड़पति 11 (2019) के एक एपिसोड के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा। राजस्थानी कारीगर रूमा देवी के साथ हॉट सीट शेयर कर रही एक्ट्रेस असमंजस में थीं और जवाब नहीं दे पा रही थीं। इस सवाल के लिए एक्ट्रेस को लाइफलाइन का सहारा लेना पड़ा। सवाल था, ‘रामायण के अनुसार हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे?’ सोनाक्षी इतने आसान से सवाल का जवाब नहीं देने के चलते नेटिजन्स ने हंगामा मचा दिया था। एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, सोनाक्षी ने कोई आपत्ति नहीं की, बल्कि सभी ट्रोलर्स और मेमर्स को करारा जवाब दिया।

    भंगी विवाद

    साल  2019 सोनाक्षी सिन्हा के लिए काफी कठिन था क्योंकि उन्हें अक्सर उनकी टिप्पणियों के लिए ट्रोल किया जाता था। एक अन्य घटना में, अभिनेत्री ने वाल्मीकि समुदाय के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। रेडियो शो के दौरान सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान, अभिनेत्री को यह कहते हुए सुना गया कि वह हवाईअड्डों पर जाते समय कैजुअल ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। हालाँकि, ऐसे दिन भी होते हैं जब उसे अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण तैयार होने का समय नहीं मिलता है और आगे कहा, ‘ये थोड़ी है की जानबूझकर घर जाके, ‘भंगी’ बनके चली जाएगी।’ इसके बाद सोनाक्षी काफी ट्रोल हुई थी।