भाई मीका सिंह के सामने फूट-फूटकर रोने लगे दलेर मेहंदी, ‘डांस दीवाने 3’ के सेट से वायरल हुआ वीडियो

‘डांस दीवाने 3’ डांस रियलिटी शो में इस बार दर्शकों को बचपन स्पेशल थीम दिखाई देंगी।

    Loading

    Daler Mehndi start crying sets Dance Deewane 3, brothers Mika Singh took over: डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3) के अगले एपिसोड में दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) अपने छोटे भाई मीका सिंह (Mika Singh) के साथ बतौर मेहमान शिरकत करने वाले हैं। हाल ही में दोनों भाइयों में मिलकर ‘डांस दीवाने 3’ का ये एपिसोड शूट किया। शो टेलीकास्ट से पहले मेकर्स ने इसका एक प्रोमो दर्शकों के लिए जारी किया है। इस वीडियो में दलेर मेहंदी शो के दौरान फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए। उनके भाई मीका सिंह इस दौरान उन्हें संभालते दिखाई दिए। 

    प्रोमो वीडियो में आप देख सकते है कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह शो के दौरान कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन अचानक एक परफॉर्मेंस के बाद उन्हें दोस्तों की यारी याद आती है और वो ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर इमोशनल होकर रोने लगते हैं। अपने बड़े भाई को रोते देख मीका सिंह उन्हें सँभालने की काफी कोशिश करते है लेकिन वह अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं। आप भी देखें इस वीडियो को- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ‘डांस दीवाने 3’ डांस रियलिटी शो में इस बार दर्शकों को बचपन स्पेशल थीम दिखाई देंगी। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट इसी थीम पर डांस परफॉर्मेंस करते नजर आएंगे। ‘डांस दीवाने 3’ के इस स्पेशल एपिसोड में दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी परफॉर्म करते दिखाई देंगे।