‘डांस विद मी’ म्यूजिक वीडियो का टीजर हुआ रिलीज, सलमान खान नजर आए आइकॉनिक लुक में

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों म्यूजिक वीडियो से अपने फैंस का मनोरंजन करने में लगे हैं। सुपरस्टार को हाल ही में ‘मैं चला’ में देखा गया था, जिसे यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने गाया था। इसके बाद अब, अभिनेता एक नए म्यूजिक वीडियो के चलते चर्चा में आ गए है। गाने का टाइटल ‘डांस विद मी’ है और इसे खुद सलमान ने गाया है। इस गाने को साजिद-वाजिद की जोड़ी के साजिद ने कंपोज किया है। गाना रिलीज से पहले सलमान ने इसका टीजर जारी किया है। 

    कुछ मिनट पहले, सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘डांस विद मी’ का टीजर साझा किया है। टीजर में सलमान अपने आइकॉनिक लुक में स्वैग दिखाते नजर आए। अपने आईजी हैंडल पर टीजर साझा करते हुए, सुपरस्टार ने लिखा, ‘डांस विद मी हम सुंग नचले #DanceWithMeTeaser @thesajidwajid @adityadevmusic @karanbrawat @skfilmsofficial (sic)।‘ आप देख सकते है कि टीजर में सलमान कैजुअल अवतार में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह  जेंटलमैन लुक में भी दिखाई दे रहे हैं। देखें टीजर- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

     

    खैर, बात अगर सलमान खान की करें तो, आखिरी बार अभिनेता अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (Antim: The Final Truth) मे दिखाई दिए थे। इसके अलावा बहुत जल्द सलमान खान टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास लाल सिंह चड्ढा, पठान भी हैं।