साउथ अभिनेत्री पर हुआ जानलेवा हमला, मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

    Loading

    Deadly attack on South actress Shalu Chourasiya, miscreants ran away by snatching mobile: तेलंगाना के हैदराबाद में टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म जगत की) अभिनेत्री शालू चौरसिया पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया और उनका फोन छीन लिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम की है जब अभिनेत्री पार्क में सैर कर रही थी। उन्हें घटना में मामूली चोटें आई हैं, क्योंकि उन्होंने मोबाइल फोन छीने जाने का विरोध किया था।

    पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री ने अपनी तहरीर में कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके चेहरे पर वार किया और उनका फोन छीन कर भाग गया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Actress World (@actress_world_17)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Southindianbeautypool (P/A) (@south_indian_beauty_pool)

     

    पुलिस ने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (लूट) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। (भाषा)