deepika-chikhalia-got-sita-role-in-ramanad-sagar-ramayan

दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्हें कैसे सीता का रोल मिला।

Loading

मुंबई. लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन ने रामानंद सागर की रामायण दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि अब यह शो दूरदर्शन से ख़त्म होकर स्टार प्लस पर दिखाया जा रहा है। जब से यह शो दिखाना शुरू हुआ है तब से रामायण और इसके कलाकारों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। रामायण में राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आए थे। वही, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया नजर आई थी। इस शो के कलाकार को लोग भगवान का ही रूप समझते थे। ऐसा ही एक किस्सा रामायण की सीता यानि दीपिका चिखलिया ने बताया है।

दरअसल, दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्हें कैसे सीता का रोल मिला। दीपिका ने बताया की मैंने सीता के किरदार के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं पहले से ही सागर आर्ट्स के साथ काम कर रही थी। उस वक्त मेरी उम्र 18 साल थी। रामायण के लिए स्क्रीन टेस्ट हो रहे थे। तभी उमरगांव स्टूडियो के मालिक हरी भाई ने मुझसे स्क्रीन टेस्ट देने को कहा। लेकिन तब मैंने कहा कि मैं पहले से ही सागर आर्ट्स के साथ काम कर रही हूं तो मैं स्क्रीन टेस्ट क्यों दूंगी।’

आगे दीपिका ने बताया, रामायण के लिए ‘रामानंद सागर ने मुझसे स्क्रीन टेस्ट देने को कहा। हालांकि इस किरदार के लिए मुझे 3 से 4 स्क्रीन टेस्ट देने बड़े इसके बाद मेरा सीता के किरदार के लिए चयन किया गया। रामानंद सागर को हमेशा से पता था कि मैं सीता के किरदार में फिट हूं लेकिन फिर भी वो सब कुछ परफेक्ट चाहते थे।’

दीपिका ने आगे एक किस्सा बताते हुए कहा कि, इस शो की शूटिंग के दौरान लोग हमें भगवान ही समझते थे।उन्होंने कहा, रामायण की शूटिंग के दौरान कई बार लोग अपने बच्चों के बीमार होने या फिर जन्मदिन होने पर हमारे पैरों में लाकर रख दिया करते थे। वह हमें सच में भगवान राम और माता सीता समझते थे। उनको लगता था कि हमारे आशीर्वाद से उनके बच्चे ठीक हो जाएंगे।