‘पठान’ की शूटिंग और दुबई ट्रिप के बाद मुंबई लौटी दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Actress Deepika Padukone) स्पेन से लौटी हैं जहां वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ ‘पठान’ (Paathan) की शूटिंग कर रही थीं। शनिवार को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। स्पेन से मुंबई लौटने से पहले दीपिका ने दुबई में टाइम 100 अवॉर्ड्स में शिरकत की थी। इसके बाद वह अपने घर आई है। 

    तस्वीरों में आप देख सकते है कि दीपिका के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। इस दौरान व एक सफेद टॉप में ओवरसाइज़्ड डेनिम जींस और एक टैन ब्राउन ओवरकोट पहने हुए दिखाई दी। दीपिका ने अपने शानदार एयरपोर्ट लुक को पूरा करने के लिए सनग्लासेस और एक महंगा लुई वुइटन हैंडबैग कैरी किया था। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Deepika Padukone Fanpage (@deepikatlantica)

    जब वह स्पेन में थी तब दीपिका की पठान रैप के बाद फैन्स के साथ पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाती नजर आई थी। उस दौरान दीपिका और शाहरुख की एक गाने की शूटिंग की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यह 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।