रणवीर सिंह के डिस्को आउटफिट पर दीपिका पादुकोण ने किया कुछ ऐसा कमेंट सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फैशनिस्टा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों को साथ देखने पर फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहता है। इन दोनों की जोड़ी को देख लोग #couplegoals का भी उदाहरण देते हैं। 

    हालांकि दोनों एक दूसरे से काफी अलग लगते हैं जैसे कि हम बात करें इनके फैशन सेंस की तो उसमें जमीन आसमान का फर्क है। क्योंकि जिस तरह का ड्रेसिंग सेंस रणवीर सिंह का है वैसा दीपिका का दूर-दूर तक नहीं है। दोनों इन आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म ’83’ के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों इस वक़्त अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए दुबई में हैं। अब दुबई से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। 

    वीडियो में दीपिका सुनहरे माइक की तुलना रणवीर के आउटफिट से करती हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कहती है- ‘यह माइक आपके आउटफिट से मेल खा रहा है।’ ये देखिये वायरल वीडियो। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

    गौरतलब है कि फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।