दीपिका की मां अब पूरी तरह ठीक होकर घर लौट गयी है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।
मुंबई. स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना से संक्रमित हो गयी थी। लेकिन, अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी मां अब पूरी तरह ठीक होकर घर लौट गयी है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया है।
दीपिका ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरी मां के लिए दुआ करने वालों का दिल से शुक्रिया। मेरी मां अब घर लौट चुकी हैं और वे सुरक्षित हैं। इस वक्त में जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया मैं उनकी आभारी रहूंगी। दिल से शुक्रिया।’ बता दे की दीपिका ने इस ट्वीट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदियो को टैग किया है।
Heartiest thankyou to all of you for praying and wishing speedy recovery for my mother.
She is back home and safe.
Grateful to everyone who has been a big support in this process.
Dil Se Shukriya 🙏🏻 @ArvindKejriwal @msisodia @rvishal2356— Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) June 24, 2020
इसके अलावा दीपिका ने इंस्टाग्राम पर दीपिका ने मां और दादी संग तस्वीर शेयर की है। दीपिका ने इस पोस्ट में बताया कि, वह अपनी दादी की सेहत के लिए प्रार्थना कर रही है। क्योंकि उनकी दादी भी कोरोना से संक्रमित हो गयी है। दीपिका ने इस पोस्ट में दिल्ली सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
बता दे कि कुछ दिन पहले दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी मां के लिए अस्पताल में बेड की व्यवस्था करवाने की अपील की थी। दिल्ली सरकार ने दीपिका की अपील को सुनते हुई उनकी मां के लिए अस्पताल में बेड की व्यवस्था करवाई थी।