rishabh-pant
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और अनिल कपूर (Anil Kapoor), देहरादून के अस्पताल में भर्ती टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से मिलने पहुंचे। इसके साथ ही इन दोनों अभिनेताओं ने ऋषभ पंत से बाकायदा मुलाकात कर उनकी तबीयत को लेकर पूछताछ की। 

    वहीं मुलाकात के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने कहा कि, “ऋषभ पंत ठीक हैं और बात कर रहे हैं। हम उनसे और उनकी मां से आज मिले। pant फिलहाल ठीक हैं और उनके फैंस से ये अपील है कि, वे ऋषभ के लिए प्रार्थना करें, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।”

    जानकारी दें कि, भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत बीते शुक्रवार को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। वह जब सुबह-सुबह दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे तब उनकी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई और पलट गई। इस समय पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

    खबर है कि, पंत को चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं। उन्हें लिगामेंट फ्रेक्चर भी हुआ है। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की टॉप मेडिकल टीम पंत की लिगामेंट की चोट का इलाज करेगी। यह टीम फिलहाल मैक्स अस्पताल के उन डॉक्टरों के संपर्क में है जो पंत का इलाज कर रहे हैं। वहीं BCCI ने देहरादून के मैक्स अस्पताल को साफ़ कहा है कि पंत के लिगामेंट का इलाज बोर्ड के डॉक्टर करेंगे और इसके लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। वहीं जरुरत पड़ी तो BCCI पंत को विदेश भी इलाज के लिए भेजेगी।