Kundali Bhagya
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) के लोकप्रिय (Popular) शो (Show) ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) को एक्टर (Actor) धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) ने हमेशा-हमेशा के लिए गुड बाय बोल दिया है। इस शो में वो करण लूथरा के नाम से जाने जाते थे। दर्शक इनके किरदार को काफी पसंद करते थे। वहीं अब इनके इस शो को छोड़ने की खबर से दर्शक काफी उदास है। बहुत जल्द ही इस शो में करण लूथरा के किरदार में जाने-माने अभिनेता नजर आने वाले है।

    धीरज धूपर ने मेकर्स की सहमति से इस शो को छोड़ा है। मेकर्स धीरज धूपर के इस शो से जाने के बाद इस शो में करण लूथरा के किरदार को पूरा करने के लिए एक्टर शक्ति अरोड़ा को साईन किया है। शक्ति अरोड़ा ‘मेरी आशिकी तुम ही हो’ से प्रशंसकों का दिल जीत चुके है। मेकर्स ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही शक्ति अरोड़ा करण लूथरा के किरदार में शो में नजर आएंगे। फैंस भी जहां धीरज धूपर के इस शो को छोड़कर जाने से उदास थे। वहीं शक्ति अरोड़ा के इस शो में एंट्री से एक बार फिर खुशी से झूम उठे है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

    गौरतलब है कि धीरज धूपर बहुत जल्द एक नई जिम्मेदारी संभालने वाले है। वो अपने पहले बच्चे के पिता बनने वाले है। उन्होंने बीते दिनों अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के लिए बेबी शॉवर पार्टी भी रखा था। ये कपल अपने इस नए जिम्मेदारी से काफी खुश है। ये कपल एक टीवी शो के दौरान मिले थे और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। कुछ सालों के डेट के बाद ये कपल साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे।