क्या आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने मारी बाजी? फिल्म देखने के बाद ट्वीटर पर दर्शकों ने किए ऐसे कमेंट्स

    Loading

    मुंबई: आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) आज यानी 11 अगस्त को रिलीज हो गई है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मेकर्स ने मुंबई में एक ग्रैंड प्रीमियर रखा था। इस  प्रीमियर में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से लेकर सुष्मिता सेन तक जैसे कई  सेलेब्स शामिल हुए। इस ग्रैंड प्रीमियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। भारत में ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज से पहले अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने पहले ही फिल्म की समीक्षा कर उसे थम्स-अप दे दिया था। ऐसे में अब ‘लाल सिंह चड्ढा’ की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही हैं। 

    #boycottlaalsinghchaddha शोर के बीच कई दर्शक ऐसे भी है जोकि ‘लाल सिंह चड्ढा’  फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप भी नजर डाले ट्विटर रिएक्शन पर-

     

    बता दें, लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म, फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी हैं। इस फिल्म के जरिए साउथ अभिनेता नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।