via- Instagram
via- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्ह्वी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खुश करती रहती है। हाल ही में जान्ह्वी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिन्हें देख फैंस काफी टेंशन में आ गए।  जान्ह्वी कपूर के इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी पहली तस्वीर को देखकर, ये अनुमान लगाया जा सकता है की एक्ट्रेस को बुखार हुआ है।

    तस्वीर में ये साफ देखा जा सकता है की एक्ट्रेस ने अपने मुंह मे थर्मामीटर लगाया हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में उन्होंने एक पेंटिंग को दिखया है साथ ही उन्होंने अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ भी तस्वीर शेयर की है। जान्ह्वी कपूर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है ‘साल का वो वक्त फिर से आ गया’। जान्ह्वी कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देना शरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा -‘क्या आप भी कोरोना पॉजिटिव हो गयी’ तो वही कुछ यूज़र्स ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जॉन अब्राहम की फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है

    गौरतलब है की, करीना कपूर, नोरा फतेही, से लेकर अर्जुन कपूर तक बॉलीवुड इंड्रस्ट्री के कई सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  ऐसे में जान्ह्वी कपूर की इस तस्वीर से फैंस का चिंतित होना तो लाजमी है। वहीं, अगर बात करें जान्ह्वी कपूर की आने वाली फिल्मों की तो वह जल्द ही फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में नजर आने वाली है। ये सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा जान्ह्वी कपूर करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी नजर आने वाली है। जो कि साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है।