Disha Patani
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन (Action) हीरो (Actor) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का आज 32वां जन्मदिन (Birthday) है। ऐसे मौके पर फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से लेकर सामान्य लोगों तक के बधाईयों (Wishes) का तांता लगा है। एक्टर की बेस्टफ्रेंड दिशा पटानी ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। अभिनेत्री ने एक अनोखे अंदाज में अपने फ्रेंड को बधाई दी है। अदाकारा ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें टाइगर श्रॉफ का हैप्पी फेस दिखाई दे रहा है। वहीं बैकग्राउंड में बर्थडे सांग बज रहा है।

    अभिनेत्री ने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘जन्मदिन की बधाई  हो मेरे सबसे अच्छे दोस्त, अपनी कड़ी मेहनत और सबसे खूबसूरत आत्मा से हममें से लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप सुंदर हैं टाइगर श्रॉफ’ अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक 7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं अभिनेत्री द्वारा एक्टर को बेस्टफ्रेंड कहने पर लोगों ने उसने सवाल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे …… बेस्टफ्रेंड या बॉयफ्रेंड…’, दुसरे यूजर ने लिखा ‘बेस्टफ्रेंड? कुछ तो गड़बड़ है दया पता लगाओ।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के एक दुसरे को डेट करने की भी चर्चा खूब चली थी। यहां तक की उनके शादी की भी अफवाहें थी, लेकिन आज अभिनेत्री ने टाइगर श्रॉफ को जब अपना बेस्टफ्रेंड बताया तो लोगों को ये बात उनके गले ने नहीं उतरी है और लोग उनसे सवाल कर बैठे।

    अभिनेत्री कई आगामी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाने वाली है। सनी सिंह निज्जर के साथ फिल्म ‘के टीना’, आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मलंग 2’, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘योद्धा’ में अपने लीड रोल में दिखाई देंगी।