अर्जुन बिजलानी की जीत से नाराज हुए दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस, उठाए एक्टर की जीत पर सवाल

    Loading

    मुंबई: पिछली रात यानी 26  सितंबर को खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) का  समाप्त हो गया। इस सीजन का विनर बने अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) । दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) पहली रनर अप रहीं। अर्जुन बिजलानी इस सीजन अपने घर ट्रॉफी के साथ एक बड़ी रकम भी लेकर गए है। दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ने अर्जुन को कड़ी ठकर का मुकाबला दिया था। 

    अर्जुन बिजलानी को कड़ी ठकर देते हुए नजर आई दिव्यांका त्रिपाठी। उन्होंने अंत तक अर्जुन बिजलानी को ठकर देते हुए फर्स्ट रनरअप बन गईं। अर्जुन बिजलानी ने दिव्यांका को 20 सेकंड से हराके विनर का ट्रॉफी अपने काम कर लिया। गौरतलब है की फिनाले में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), श्वेता तिवारी (Shweta Tripathi), विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद (Varun Sood) शामिल थे।

    अर्जुन बिजलानी के जीत से उनके फैंस बहुत खुश हैं। वहीं दिव्यांका के फैंस शो के मेकर्स से बहुत ही ज्यादा नजर है। दिव्यांका के फैंस का मानना है कि दिव्यांका शो की विनर बनने की ज्यादा हकदार हैं। और सिर्फ उन्हें ही ट्रॉफी मिलना चाहिए था। गौरतलब है कि जब शो की शुरुआत हुई थी तभी दिव्यांका ने अपने डेयरिंग अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। यहां तक कि रोहित शेट्टी ने उन्हें ‘मगर रानी’ का खिताब तक दे दिया था। 

    दिव्यांका के फैंस बहुत ज्यादा नाराज हैं। दिव्यांका के फैंस अर्जुन को नॉन-डिजर्विंग’ बोल रहे है। तो वहीं कुछ लोग शो को ही ‘फिक्स्ड’ बता रहे हैं। दिव्यांका लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है।