अक्षरा सिंह के बिग बॉस घर से बाहर होते ही गुस्से में तिलमिलाएं फैंस, करण जौहर की उड़ाई खिल्ली
अक्षरा सिंह के बिग बॉस घर से बाहर होते ही गुस्से में तिलमिलाएं फैंस, करण जौहर की उड़ाई खिल्ली

    Loading

    करण जौहर के कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 15वां सीजन इस बार दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकामयाब साबित हो रहा हैं। इस बार यहस हाउ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन नहीं कर पा रहा हैं। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में करण जौहर ने कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अचानक घर के बेघर ने हर किसी को चौंका दिया हैं। लोगों के मन में मिलिंद गाबा नहीं बल्कि अक्षरा सिंह के बाहर जाने का मलाल हैं।

    भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के बिग बॉस घर से एलिमिनेट होने के साथ ही फैंस ने करण जौहर और इस शो के मेकर्स को आड़े हाथ लिया हैं। दर्शक सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह को एलिमिनेट करने के लिए बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर और मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं। मेकर्स पर दर्शक शो में कंटेस्टेंट्स के बिच भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस बिग बॉस ओटीटी शो को बायस्ड बता रहे हैं। आप भी देखे ट्वीट्स…. 

    बता दे कि बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही अक्षरा सिंह छा गई थी। हालाँकि उनका कई कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई झगड़े भी हुए हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। फिल्म अक्षरा सिंह के बिग बॉस ओटीटी से एलिमिनेट होने के बाद अब इस घर में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापत, मूस जट्टाना, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट समेत कुल 7 कंटेस्टेंट बचे हैं।