मुंबई : एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मुकाबले में भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को हार का आईना दिखा दिया है। इस मुकाबले में इंडिया टीम ने पाकिस्तान टीम को पांच विकेट से हराकर जीत का जश्न मनाया है। इस जीत से हर तरह भारतीय खिलाडियों की वाहवाही हो रही है। हर तरफ जश्न का माहौल है। हालांकि, मैच के शुरुआत में भारतीय टीम का स्ट्रगल देखने को मिला। जिसमें भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल पहली ही गेंद में आउट हो गए।
जिसपर फैंस भड़क उठे और उन्होंने अपना सारा गुस्सा सुनील शेट्टी की बेटी और केएल राहुल की गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी को ट्रोल कर निकाला। फैंस का यह मानना है कि केएल राहुल के आउट होने का जिम्मेदार आथिया शेट्टी है। जिसके चलते लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे है और उनके फनी मिम्स शेयर कर रहे है। एक यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी को बुलाया और सवाल करते हुए पूछा, ‘बेटा, क्या आप राहुल के लिए पक्के हैं?’
Sunil Shetty called Athiya Shetty
Suni :- Beta, Are you sure for the Rahul?#INDvPAK #AsiaCup2022 #AsiaCup #KLRahul
— Indrajit 2.0 (@Lotus543) August 28, 2022
दूसरे यूजर ने मिम्स शेयर करते हुए लिखा, ‘केएल राहुल की पारी के बाद सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी और परिवार।’ वहीं तीसरे यूजर ने तो शादी कैंसिल करने की बात तक लिख दी। उसने ट्विट करते हुए लिखा, ‘सुनील शेट्टी- बोल पेंसिल, अथिया शेट्टी-पेंसिल, सुनील शेट्टी- तेरी शादी कैंसिल।’
#KingKohli
Sunil Shetty- bol pencilAthiya Shetty-pencil
Sunil Shetty- Teri shadi cancel
🥲🥹#ViratKohli𓃵 #Pakistan
# pic.twitter.com/hwmg9alTZo— Saurav Ojha (@SauravO81417325) August 28, 2022
वहीं एक अन्य यूजर ने मिम्स शेयर करते हुए लिखा, ‘आथिया शेट्टी देखो कोहली कैसे खेल रहा है।’ गौरतलब है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है।
Sunil Shetty, Athiya Shetty and family after KL Rahul innings. pic.twitter.com/etbdEGctWJ
— Sai Teja (@csaitheja) August 28, 2022
ये एक-दूसरे को पिछले तीन सालों से डेट कर रहे हैं और ये कई बार एक साथ स्पॉट भी किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी ये एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। इनके शादी की भी चर्चा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।