प्रियंका चोपड़ा के देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस, प्राइवेट जेट में यूं पालथी मारकर बैठी नजर आईं अदाकारा

    Loading

    Fans were blown away by Priyanka Chopra desi style, she was seen sitting in a private jet with a cross : पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ‘द ऐक्टिविस्ट’ (The Activist) का हिस्सा बनने के चलते चर्चा में आई थी। इस शो के फॉर्मेट को लेकर फैंस ने अदाकारा को खूब ट्रोल किया था। इसके बाद विवाद बढ़ता देख प्रियंका को माफी मांगनी पड़ी थी। जमकर ट्रोल होने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा फिर से सुर्खियों में छा गई है। ट्रोलर्स अब अदाकारा की खूब तारीफ करते दिखाई दे रहे है। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री का देसी अंदाज देख उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

    वायरल हो रही इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा जोनस प्राइवेट जेट में पालथी मारकर बैठी दिखाई दी। अभिनेत्री का ये देसी अंदाज उनके विदेश फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस के अलावा इस तस्वीर पर कई सेलेब्स भी कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका की तारीफ करते हुए यूजर्स ‘आप अभी भी हमारी देसी गर्ल हो…।‘

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by GLAMSHAM.COM (@glamsham)

     

    बता दें कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल (Citadel) में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इसके अलावा अभिनेत्री के पास फिल्म ‘शीला’ भी है। इस फिल्म में प्रियंका आध्यात्मिक गुरु मां आनंद शीला के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन बैरी लेविनसन (Barry Levinson) ने किया है।