Shah Rukh Khan aryan khan
File Pic

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान जेल से घर वापस आ चुके हैं। उन्हें 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर अपने  घर वापस आ चुके हैं।

    ऐसे में अब जा कर शाहरुख और गौरी खान को राहत मिली है। आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को 14 शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। आर्यन  30 अक्टूबर की सुबह बाहर आए थे। जब से आर्यन जेल से बाहर आये हैं तब से शाहरुख की चिंता उन्हें लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में शाहरुख खान काफी दिनों से अपने बेटे आर्यन के लिए एक पर्सनल बॉडीगार्ड ढूंढ रहे थे। 

    ऐसे में अब खबरों की मानें तो अब शाहरुख ने खुद के पर्सनल बॉडीगार्ड रवि सिंह को ही आर्यन के लिए रख दिया हैं। दरअसल बॉलीवुड लाइफ के एक करीबी सूत्र ने बताया कि- आर्यन किसी भी नए इंसान के साथ कंफर्टेबल नहीं हो सकते हैं। आर्यन रवि को पहले से जानते है एयर दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हैं। इस केस के वजह से आर्यन को हर शुक्रवार एनसीबी ऑफिस जाना पड़ता हैं।  और हो सकता है कि एजेंसियां आगे भी समन देकर आर्यन खान को बुला लें। इसलिए शाहरुख़ किसी विश्वस्त शख्स को ही आर्यन खान का बॉडीगार्ड रखना चाहते थे। 

    गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ था। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई था। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया था। आर्यन लगभग 25 दिन जेल में थे। आर्यन के साथ ही उनके साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।