पिता के लिए महानायक की भावुक पोस्ट

Loading

मुंबई. माँ से घर की अच्छाई दिखती है तो पिता से घर का अस्तित्व। इसलिए जीवन में माता-पिता का स्थान सबसे ऊपर होता है। आज के प्रतिस्पर्धा के युग में पिता हर बच्चे का आधार है। आज की दुनिया में हर दिन का एक विशेष महत्व है। इसलिए, आज के दिन को पूरी दुनिया ‘फादर्स डे’ के रूप में मना रही है। आम जनता से लेकर बड़ी हस्तियां तक हर कोई अपने पिता को एक फादर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे है। इस बिच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें ‘फादर्स डे’ की शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता की एक फोटो शेयर की है। अपने पिता की फोटो के साथ उन्होंने अपनी भी एक फोटो शेयर की। बिग बी द्वारा साझा की गई तस्वीर में वह दोनों लेखन करते हुए दिखाई दे रहे है। इस फोटो को उन्होंने “हमें पढ़ाओ न… रिश्तों की कोई और किताब…पढ़ी है बाप के चेहरे की… झुर्रियाँ हम ने…!!” यह कैप्शन दिया है।  

बता दें कि, महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सोशल मिडिया पर सक्रीय रहते है। वे हमेशा सोशल मिडिया के माध्यम से विभिन्न घटना, विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते है। इसके अलावा वे अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहते है। इसलिए अमिताभ बच्चन के सोशल मिडिया के अलावा सात समंदर पार भी चाहने वाले है।