Sidhu Moosewala
Photo Credit - Ajay Devgan Twitter

    Loading

    मुंबई : कनाडा (Canadian) के मशहूर (Famous) रैपर-गायक (Rapper-Singer) ड्रेक (Drake) तथा रणवीर सिंह, विक्की कौशल जैसी कई भारतीय फिल्मी हस्तियों ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी, जिनकी रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस नेता भी थे। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। अभिनेता अजय देवगन, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, दिलजीत दोसांझ और संगीतकार सलीम मर्चेंट जैसे भारतीय कलाकारों ने भी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी।

    अजय देवगन ने ट्वीट किया कि वह मूसेवाला के निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने मूसेवाला के परिजन के प्रति संवेदना भी जाहिर की। रणवीर सिंह और विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत गायक के गाने ‘दिल दा नी माडा’ का भी हवाला दिया। रविवार को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग के समापन समारोह में प्रस्तुति देने वाले सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मूसेवाला की तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, ‘अमर’। ड्रेक ने इंस्टाग्राम पर मूसेवाला और उनकी मां की एक तस्वीर साझा कर गायक की मौत पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें सिद्धू मूसेवाला।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    ड्रेक ने 2020 में तब सुर्खियां बंटोरी थीं, जब उन्होंने मूसेवाला को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया था। ड्रेक को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले मूसेवाला कनाडा में नियमित तौर पर लाइव प्रस्तुतियां देते थे। पंजाबी गायक मूसेवाला को एक प्रतिभाशाली कलाकार बताते हुए अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने कहा कि गायक के निधन की खबर दिल तोड़ने वाली है। अभिनेता-गायक ने ट्वीट किया, ‘दिल तोड़ने वाली खबर। वह एक प्रतिभाशाली लड़का था। मैं उससे कभी नहीं मिला, लेकिन उसकी मेहनत बोलती थी। इसमें कोई शक नहीं कि यह माता-पिता के लिए बहुत कठिन समय है। संगीत उद्योग के लिए एक बुरा दिन।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salim Merchant (@salimmerchant)

    अभिनेता सोनू सूद ने मूसेवाला की उनकी मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘एक और मां का बेटा चला गया।’ अभिनेता-गायक हरभजन मान ने भी मूसेवाला की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘वाहेगुरू जी आपकी आत्मा को शांति दें सिद्धू मूसेवाला।’ गायक जसबीर जस्सी और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता बिन्नु ढिल्लों ने मूसेवाला की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। जस्सी ने फेसबुक पर मूसेवाला के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें भाई।’ पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी और अभिनेत्री शहनाज गिल ने पंजाबी में ट्वीट किया कि दुनिया में इससे ज्यादा दर्दनाक और कुछ नहीं है कि कोई अपना छोटा बच्चा खो दे। मशहूर पंजाबी गायक परमीश वर्मा और अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल ने भी सोशल मीडिया पर मूसेवाला को श्रद्धाजंलि दी।

    संगीतकार सलीम मर्चेंट, जिनका सिद्धू मूसेवाला के साथ एक गाना रिलीज होने वाला है, उन्होंने ट्विटर पर गायक की मौत पर दुख जताते हुए लिखा, ‘मैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। सिद्धू एक रत्न थे। हमारा गाना जल्द ही रिलीज होने वाला था। यह अविश्वसनीय है।’ इससे पहले, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, कपिल शर्मा, स्वरा भास्कर, संगीतकार विशाल ददलानी और लोकप्रिय टीवी होस्ट रणविजय सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भी मूसेवाला के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की। पुलिस उपाधीक्षक (मानसा) गोबिंदर सिंह ने रविवार को मीडिया को बताया था, ‘मूसेवाला को कई गोलियां लगी थीं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

    वह एक जीप में अपने दो दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी जवाहर गांव में उन पर हमला कर दिया गया।’ शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता था, उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा शनिवार को पंजाब पुलिस ने वापस ले ली थी। मूसेवाला ने हाल ही में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कनाडा के गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। (एजेंसी)