तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ ने मारी बाजी, दिवंगत इरफान को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, देखिए पूरी लिस्ट

कोरियोग्राफी के लिए फराह खान को फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए अवॉर्ड मिला है।

    Loading

    66th Filmfare Awards 2021: कोरोना वायरस महामारी के कारण मनोरंजन इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही हैं। लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज नहीं हुई। इसके बावजूद फिल्मफेयर ने पिछले साल रिलीज हुई कुछ फिल्मों के लिए 66वां फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया। अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने इस साल बेस्ट फीमेल एक्टर इन लीडिंग रोल का अवॉर्ड अपने नाम किया। अदाकारा को यह सन्मान फिल्म ‘थप्पड़’ के लिए मिला है। तो वहीं 66वें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिवंगत अभिनेता इरफान खान को मिला। इस लिस्ट में कोरियोग्राफी फराह खान, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारों के नाम शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट- 

    बेस्ट फिल्म- थप्पड़

    बेस्ट मेल एक्टर (लीडिंग रोल)- इरफान खान (फिल्म- अंग्रेजी मीडियम)

    बेस्ट फीमेल एक्टर (लीडिंग रोल)- तापसी पन्नू (फिल्म- थप्पड़)

    क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)

    क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)- तिलोत्मा शोमे (फिल्म- सर)

    बेस्ट वीएफएक्स:  प्रसाद सुतार (फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)

    बेस्ट डायलॉग- जूही चतुर्वेदी , (फिल्म -गुलाबो सिताबो)

    बेस्ट डायरेक्टर- ओम राउत (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)

    बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- राघव चैतन्य- इक टुकड़ा धूप (थप्पड़) 

    बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर-  असीस कौर- मलंग (मलंग)

    बेस्ट एक्शन: रमजान बुलुट, आरपी यादव (फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)

    बेस्ट लिरिक्स- गुलजार (फिल्म- छपाक)

    बेस्ट म्यूजिक एल्बम- लूडो (प्रीतम)

    बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूर ईई (फिल्म गुलाबो सिताबो)

    बेस्ट साउंड डिजाइन:  कामोद खाराड़े (फिल्म थप्पड़)

    बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन:  मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म गुलाबो सिताबो)

    बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म थप्पड़)