Ek Villain Returns
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म (Film) ‘एक विलेन’ (Ek Villain) का आज 8वीं एनीवर्सरी है। इस मौके पर इस फिल्म का अगला पार्ट ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के सभी सेलेब्स का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस आगामी फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी भी अपने अहम किरदार में हैं। इन सभी सितारों का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। सभी सितारों ने इस फिल्म में अपने किरदार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘खलनायकों की दुनिया में हीरो नहीं होते! और एक विलेन 8 साल बाद वापस आ गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    29 जुलाई 2022 को सावधान रहें एक विलेन की वापसी!’ सितारों का फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

    ‘एक विलेन रिटर्न्स’ फिल्म के कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इस फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर कर रहे है। ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    गौरतलब है कि फिल्म ‘एक विलेन’ 27 जून 2014 को रिलीज हुई थी। ये एक फ्रेंचाइजी फिल्म है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

    इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर अपने मुख्य किरदार में नजर आए थे।