Maaja Ma
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपने काम को लेकर काफी एक्टिव (Active) रहती है। यही कारण है कि वो फैंस के दिलों-दिमाक में बसी है। फैंस उनके फिल्मों को बड़ी फुर्सत से देखते है। अभिनेत्री अब तक कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। एक्ट्रेस इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रूख कर चुकी है। अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘द फेम गेम’ में माधुरी दीक्षित अपने किरदार से धूम मचा दी थी।

    अब अभिनेत्री अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अदाकारा बहुत जल्द फिल्म ‘मजा मा’ में दिखाई देंगी। उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित नेने, गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह और सृष्टि श्रीवास्तव नजर आ रहे है। पोस्टर में आधे लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। तो आधे लोग शॉक नजर आ रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

    इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मां की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे है और इस फिल्म को सुमित बथेजा ने लिखा है। इस फिल्म का निर्माण लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने किया है। इस फिल्म में शीबा चड्ढा, रजित कपूर और सिमोन सिंह भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।