Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार (7 जुलाई) को सुबह 7 बजकर 30 मिनट में निधन हो गया। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। अभिनेता की पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया था कि उनकी हालत स्थिर है। दिलीप कुमार के निधन से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर दिलीप के निधन पर शोक जताया है। 

    दिलीप कुमार के निधन पर साउथ सिनेमा में भी दुख की लहर देखी जा रही है। फिल्म स्टार चिरंजीवी ने फिल्म स्टार दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक युग समाप्त हो गया। लीजेंड दिलीप कुमार के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। भारतीय सिनेमा का एक महान अभिनेता, एक्टिंग की पाठशाला और राष्ट्रीय खजाना, जिसने दशकों तक दुनिया का मनोरंजन किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

    तो वहीं, आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर ने भी दिवंगत फिल्म स्टार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘दिलीप कुमार साहब का भारतीय सिनेमा में योगदान अनमोल है। भगवान आपकी आत्मा को शांति मिले। आप हमेशा याद आएंगे।’

    जूनियर एनटीआर के अलावा दिग्गज फिल्म स्टार कमल हासन, प्रकाश राज, मेजर स्टार अदिवी शेष और एक्टर सिद्धार्थ ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी हैं। इन सितारों के ये ट्वीट्स आप नीचे देख सकते हैं।