लारा दत्ता से प्रियंका चोपड़ा तक ने दी हरनाज संधू को जीत की बधाई, कहा- ’21 साल बाद ताज आया घर’

    Loading

    मुंबई: मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद भारत ने ये ऐतिहासिक जीत अपने नाम किया है। 12 दिसंबर को इस साल 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट (Miss Universe Pageant 2021) इजराइल में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया था। ऐसे में हरनाज संधू ने सबको पीछे छोड़ते हुए किताब अपने नाम कर ली। 

    गौरतलब है कि इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने सबसे पहले मिस यूनिवर्स ताज अपने नाम किया था। उसके बाद 2000 में लारा दत्ता (Lara Dutta) ने इस ताज को अपना नाम किया था। अब 21 साल बाद फिर से एक बार भारत की हरनाज संधू ने इस ताज को अपने नाम कर लिया हैं। अब इस खुशी में फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। 

    लारा दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- ‘बधाई हो हरनाज संधू, क्लब में आपका स्वागत है। हमने इसके लिए 21 साल लंबा इंतजार किया है। आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया !!! एक अरब सपने सच होते हैं।’

    वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- ‘और न्यू मिस यूनिवर्स हैं मिस इंडिया। हरनाज संधू बधाई हो, 21 साल बाद ताज घर ला रही हैं। 

    कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी में हरनाज संधू की जीत पर बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- क्या अच्छी खबर हैं। हरनाज संधू बधाई हो।’वहीं करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर हरनाज संधू की जीत पर बधाई देते हुए वीडियो शेयर किया।गौरतलब है कि हरनाज संधू चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने 2017 में मिस चंडीगढ़ का ताज जीता था। उसके बाद 2019 में मॉडल में मिस इंडिया में हिस्सा लिया था।