बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणपति बप्पा का जलवा, धूमधाम से मनाया गया 'गणेश चतुर्थी'
बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणपति बप्पा का जलवा, धूमधाम से मनाया गया 'गणेश चतुर्थी'

    Loading

    भारत देश में हर तीज-त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। जल्द ही पूरे देश में गणपति जी का आगमन होनेवाला हैं। भगवान गणेश को सुखकर्ता और विघ्नहर्ता भी कहा जाता हैं। इस साल 10 दिवसीय त्योहार गणेश चतुर्थी 10 सितंबर 2021 से शुरू होने जा रहा हैं | भारत देश में गणेशोत्सव को बड़े ही जोशो-उल्हास के साथ मनाया जाता हैं। गणेश उत्सव 10 दिन तक हर तरफ खुशियों की रौशनी बिखेरता हैं। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी गणपति बप्पा को एक खास जगह दी हैं। गणेशोत्सव पर बॉलीवुड में कई फिल्में और गाने आधारित हैं | इनमें भी गणेश चतुर्थी को खूब मनाया गया हैं | आज इस रिपोर्ट में हम आपसे  रूबरू कराएंगे बॉलीवुड की उन फिल्मों से जिसमें गणपति बप्पा के इस गणेश उत्सव को बड़े ही उल्हास के साथ दिखाया और मनाया गया हैं। 

    Ganesh Chaturthi 2021

    अग्नीपथ 

    साल 2012 में आई बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला हैं | इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, कटरीना कैफ, और ऋषि कपूर अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकार्ड्स तपोद दिए थे। इस फिल्म का गाना ‘देवा श्री गणेशा’ में गणेशोत्सव को बड़े ही सही ढंग से दिखाया गया हैं। 

    Ganesh Chaturthi 2021

    वांटेड

    सलमान खान की साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘वांटेड’ तो हर किसी की आज भी फेवरेट हैं। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को नई पंख दी थी। वांटेड फिल्म का गाना ‘जलवा’ आज भी हर किसी की ज़ुबान पर रहता हैं। बता दे कि जलवा गाने को गणेशोत्सव पर ही फिल्माया गया था। इस फिल्म में भाईजान सलमान खान के साथ एक्ट्रेस आयशा टाकिया नजर आए थी। 

    Ganesh Chaturthi 2021

    वास्तव

    साल 1999 में रिलीज हुई बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त फिल्म ‘वास्तव’ आज भी लोगों को अच्छी तरह से याद हैं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। बता दे कि संजय दत्त की इस फिल्म ‘वास्तव’ में भगवान श्री गणेश की आरती को बखूबी दिखाया गया हैं।

    Ganesh Chaturthi 2021

    आंसू बने अंगारे

    बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर जितेंद्र और माधुरी दीक्षित की साल 1993 में आई फिल्म ‘आंसू बने अंगारे’ उन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला हैं। इस फिल्म का गाना ‘गणपति बप्पा’ खूब सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने में गणेश चतुर्थी को दिखाया गया है | 

    Ganesh Chaturthi 2021

    एबीसीडी 2

    वही साल 2015 में दर्शकों के सामने आयी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ ने ऑडियंस के बीच खूब धमाका किया। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में ‘गणपति बप्पा मोरया’ की जयकारे को बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया गया था। 

    Ganesh Chaturthi 2021

    माई फ्रेंड गणेशा

    भगवान गणेश पर कई फिल्में बनी जो बच्चों में ज्यादा मशहूर हैं | साल 2007 में गणपति बप्पा पर एनिमेटेड फिल्म ‘बाल गणेशा’ आई थी। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल 2009 और बाल गणेशा पार्ट 3 2017 में रिलीज हुई। यह फिल्म बच्चों में काफी पॉपुलर हुआ था। 

    Ganesh Chaturthi 2021

    इस तरह से बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें गणपति बप्पा के इस गणेश उत्सव को खूब धूमधाम से मनाया हैं।