गौहर खान ने तोहमत की रिलीज़ के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी हॉट फोटो, देखें यहां

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) हमेशा किसी ना किसी कारण सुर्खियों में रहते है। गौहर खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे हमेशा अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती है। अब हाल ही में गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो उनके फैंस के बीच बहुत वायरल हो रहा है। 

    गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। यह तस्वीर उनकी अपकमिंग म्यूजिक एल्बम ‘तोहमत’ (Tohmat) की हैं। गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया हैं। तस्वीर की बात करें तो एक्ट्रेस हरे कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हाई हील और कानों में एअरिंग पहन रखा हैं। गौहर इस आउटफिट में बेहद ख़ूबसूरत और बोल्ड लग रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘1 दिन रह गया तोहमत के रिलीज के लिए। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

    गौहर खान के इस पोस्ट पर जमकर उनके फैंस कमेंट कर रहे है। गौरतलब है कि गौहर ने फैशन की दुनिया से लेकर फिल्मों की दुनिया में अपना जादू बिखेरा और लोगों को अपना दिवाना बनाने में कामयाब रहीं। गौहर को बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा गया। इस लिस्ट में रणबीर कपूर स्टारर रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द इयर है इसके अलावा वह अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर इश्कजादे में दिखी। इसके बाद उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और बेगम जान में महत्वपूर्ण रोल अदा किया।