गहना वशिष्ठ को बॉम्बे हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, एक बार फिर जमानत याचिका खारिज

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आ रहे हैं और उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं। 

    इस मामले में राज कुंद्रा की कंपनी के चार प्रोड्यूसर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें एक नाम गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) का भी शामिल है। ऐसे में अब गहना वशिष्ठ को एक बार फिर गिरफ्तारी का डर लग रहा है। इसलिए एक बार फिर गहना ने कोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई है। 

    गहना वशिष्ठ ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद गहना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई थी। लेकिन अब वह से भी गहना वशिष्ठ को एक बड़ा झटका ही लगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

    आपको बता दें गहना को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पहचाना जाता है। इन दिनों गहना पर पोर्न वीडियो शूट करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का केस चल रहा है। इस मामले में गहना को मड आईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। गहना पिछले पांच महीने से बायकुला जेल में बंद थीं। जून में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। वह इलाज के लिए बाहर आईं। जुलाई के शुरुआत में गहना को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था