दो फिल्मों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हुए गिरीश कुमार, अपनी शादी भी फैंस से छुपाई

    Loading

    Girish Kumar disappeared from Bollywood industry after two films, hid his marriage from fans: फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले गिरीश कुमार (Girish Kumar) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे है। अभिनेता का जन्म 30 जनवरी 1989 को मुंबई में हुआ था। गिरीश के पिता का नाम नाम रमेश तौरानी है, वह एक प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ रमेश टिप्स कंपनी के मेनेजर भी हैं। ‘रमैया वस्तावैया’ में गिरीश कुमार अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन एक्टर और डांस मास्टर प्रभु देवा ने किया था। फिल्म दर्शकों का पसंद आई थी और गिरीश के अभिनय की भी तारीफ़ हुई थी। 

    ‘रमैया वस्तावैया’ रिलीज होने के तीन साल बाद गिरीश कुमार साल 2016 में फिल्म ‘लवशुदा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वह बेहद अलग लुक के साथ दर्शकों के सामने आए। दर्शकों ने गिरीश के नए लुक को तो काफी पसंद किया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ‘लवशुदा’ फिल्म के बाद गिरीश कुमार ने अपने एक्टिंग करियर से दूरी बनाली। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Girish (@girishkumart)

    गिरीश कुमार ने साल 2017 में अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी। अभिनेता ने यह भी बताया कि क्रसना मंगवानी से उनकी शादी 2016 में हुई थी। शादी को एक साल पूरे होने पर गिरीश ने अपनी पत्नी के साथ यह तस्वीरें पोस्ट की थी।