Alia Bhatt Pregnancy
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ी गुडन्यूज़ दी है। अभिनेत्री जल्द ही अपने बच्चे की मां बनने वाली है। ये जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। बहुत जल्द वो एक नई जिम्मेदारी में बंधने वाली है। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस के बधाईयों का तांता लगा है। आलिया भट्ट के मां बनने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। जिसके एक तस्वीर में आलिया भट्ट हॉस्पिटल के बेड पर लेटी है।

    उनकी सोनोग्राफी चल रही है और वो मॉनिटर में अपने बेबी को देखकर काफी खुश हो रही है। आलिया भट्ट के बगल में एक शख्स भी बैठा है। जिसे देखकर ऐसा मालूम होता है कि वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि रणबीर कपूर ही है। वहीं दूसरी तस्वीर में शेर-शेरनी अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रहे है। आलिया भट्ट के दूसरे तस्वीर का इशारा अपनी पूरी फैमिली की तरफ है। आलिया भट्ट ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।’ 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार और खास दोस्तों के मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

    उन्होंने अब ये खुशखबरी दी है। उनके इस खबर से उनके फैमिली में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके इस पोस्ट पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी रिएक्शन दिया है। उनके इस खुशी में उनकी ननद रिद्धिमा भी शामिल हुई है। अभिनेत्री की मां सोनी राजदान ने पोस्ट को लाइक करते हुए लिखी, ‘पापा शेर और मम्मी को बधाई!’ वहीं रिद्धिमा हार्ट इमोजी शेयर की है। सोनी राजदान और रिद्धिमा के अलावा आलिया भट्ट के इस खुशी को एक्ट्रेस मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर ने भी बांटा है और बधाईयां दी है। आलिया भट्ट के इस पोस्ट को अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।