कैंसर से 30 साल की लड़ाई के बाद ‘ग्रीस’ स्टार ओलिविया न्यूटन-जॉन का निधन

    Loading

    मुंबई: हिट म्यूजिकल फिल्म ‘ग्रीस’ (Singer Olivia Newton-John) में हाई स्कूल जानेमन सैंडी के रूप में दुनिया भर में अपनी अलग जगह बनाने वाली गायिका ओलिविया न्यूटन-जॉन का निधन हुआ है। कैंसर से 30 साल की लड़ाई के बाद सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 73 वर्ष की थी। न्यूटन-जॉन का निधन आज सुबह दक्षिणी कैलिफोर्निया में हुआ। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ था। न्यूटन-जॉन के पति जॉन ईस्टरलिंग ने एक बयान जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। 

    सिंगर का एक बेमिसाल करियर था। पांच दशकों से अधिक समय तक न्यूटन-जॉन ने अपनी आवाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। साल 1992 में पहली बार स्तन कैंसर से पीड़ित होने के बाद सिंगर ने चैरिटी के लिए अपील किया था। ब्रिटिश में जन्मी और ऑस्ट्रेलियाई मूल की स्टार ने अनुसंधान और बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए धन जुटाने के लिए कई एल्बम और संगीत कार्यक्रम समर्पित किए। 

    न्यूटन-जॉन ने सितंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के चैनल सेवन टीवी को तीसरी बार कैंसर होने का खुलासा करने के बाद कहा, ‘मुझे ‘लड़ाई करना पसंद नहीं है। मुझे जीतना पसंद है। क्योंकि ‘लड़ाई’ इस क्रोध और सूजन को पैदा करती है जो आप नहीं चाहते हैं।’ बता दें, परिवार के बयान में मौत का कोई कारण नहीं बताया गया।