Hansika Motwani
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सिनेमा (Cinema) की मशहूर एक्ट्रेस (Actress) हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान के जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। जिसके बाद अब वो अपने पति के साथ ससुराल में हैं। अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आई। सभी ने उन्हें नए जीवन की बधाईयां और शुभकामनाएं भी दी।

    वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी पहली रसोई के रस्म को भी पूरा कर ली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई में फैमिली का मुंह मीठा कराने के लिए हलवा बनाई। उनके पहली रसोई की तस्वीर को पति सोहेल कथूरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री हलवा परोसती नजर आ रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sohael Khaturiya (@sohaelkaturiya)

    तस्वीर में वो स्काई ब्लू कलर के ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वो गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा पहनी हैं। उनके हाथों पर मेंहदी लगी हुई भी देखी जा सकती है। उनके चेहरे पर क्यूट स्माइल भी साफ नजर आ रही है। सोहेल कथूरिया ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हंसिका मोटवानी की पहली रसोई’ उनकी ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है।