रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा ने किया विश, दोनों ने कही ये खास बातें

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का जन्मदिन। आज यानी 28 सितंबर को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे है। रणबीर कपूर का जन्म बॉलीवुड की सबसे पुरानी और चर्चित परिवार कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी है। रणबीर को बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय के नाम से ही जाना जाता हैं। रणबीर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 

    रणबीर कपूर सोशल मीडिया से दूर रहते है। हालांकि एक बार कैटरीना कैफ से बताया था रणबीर सोशल मीडिया पर है लेकिन वे सिर्फ दूसरी की प्रोफाइल पर नजर रखते है। रणबीर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर देखना चाहते है। ऐसे में उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है तो उनके फैंस उसे वायरल कर देते है। ऐसे में आज उनके बर्थडे के दिन रणबीर की बहन रिद्ध‍िमा कपूर साहनी ने उनके साथ सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर उन्हें विश किया है। 

    रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरे रॉकस्टार भाई को, तुम्हें जन्मदिन की बहुत मुबारकबाद। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।’ साथ ही रिद्धिमा ने #youngerbutwiser का हस्टाग भी इस्तेमाल किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

    रिद्धिमा के अलावा नीतू कपूर ने भी रणबीर कपूर और उनके पुरे परिवार के साथ जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल है फोटो शेयर लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल के धड़कन। प्यार और ढेर सारा आशीर्वाद।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    गौरतलब है कि रणबीर कपूर बर्थडे से एक दिन पहले गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ जोधपुर को निकल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अपना वेडिंग वेन्यू भी फाइनल करने गए हो सकते है।