हिंदुस्तानी भाऊ ने ली नेहा धूपिया की क्लास, कही यह बातें

बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके हिंदुस्तानी भाऊ यानि विकास पाठक ने भी नेहा पर निशाना साधा

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इनदिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। दरअसल, नेहा धूपिया ने एम टीवी का शो रोडीज में एक कंटेस्टेंट की क्लास ली थी और उसे गाली भी दी थी। इसके बाद से नेहा काफी ट्रोल हो रही है, कई लोगो ने नेहा की आलोचना की है। इसी बीच बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके हिंदुस्तानी भाऊ यानि विकास पाठक ने भी नेहा पर निशाना साधा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Fhatak (@hindustanibhau) on

नेहा धूपिया पर तंज कस्ते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भाऊ ने नेहा धूपिया पर सवाल उठाए। भाऊ ने कहा- पूरी जनरेशन को क्यों खराब कर रहे हैं? क्यों कहते हो लड़की जो करना चाहती है वो करो। आपने उस लड़के को कितनी गंदी गालियां दी हैं। कितने टाइम के बाद आपको यह शो मिला। पब्लिक ने आपको काम दिया है। यह पब्लिक है यह जीतनी आसानी से किसी को दिल में जगह देती है, उतनी ही आसानी से उन्हें दिल से निकाल कर फेकती है। यह इंडस्ट्री बहुत खतरनाक है। बेहद मुश्किल से यहाँ किसी को चांस मिलता है। लेकिन, अब आप लोगों के दिल में नहीं बैठ पाए। लोगों की इज्जत करो, गालियां मत दो। वरना फिर से ये लोग आपको घर पर बैठा देंगे। वही, भाऊ ने लड़कियों से अपील करते हुए कहा कि वे नेहा की बातों को फॉलो ना करें । किसी को धोखा मत देना, धोखा खाने के बाद बहुत तकलीफ होती है।

आपको बता दे कि, रोडीज के ऑडिशन में एक कंटेस्टेंट ने जज के सामने बताया की उसने एक लड़की को थप्पड़ मारा, क्योकि वह लड़की उसके अलावा और 5 लड़को के साथ थी। यह बात सुनकर नेहा धूपिया काफी भड़क जाती है। उस कंटेस्टेंट को नेहा बहुत बुरा-भला कहती है। नेहा आगे कहती है कि अगर वो लड़की तुम्हारे साथ रहते हुए और 5 लड़को को डेट कर रही है, तो वह उस लड़की की मर्जी है। तुम्हे उसे थप्पड़ मारने का कोई हक़ नहीं है ।