जेन पॉवेल
जेन पॉवेल

    Loading

    Hollywood actress Jane Powell passed away, breathed her last at the age of 92: हॉलीवुड अदाकारा जेन पॉवल का निधन (Jane Powell) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेत्री जेन पॉवल का निधन हो गया है। फॉक्स न्यूज ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 92 साल की उम्र में जेन पॉवल ने विल्टफन में आखिरी सांस ली। उनकी मौत गुरुवार को हुई। चालीस और पचास के दशक में अभिनेत्री ने हॉलीवुड पर राज किया था। जेन ने म्यूजिकल फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बढ़ती उम्र के कारण वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। डॉक्टlर्स उनका इलाज कर रहे थे लेकिन ज्यादा उम्र होने के कारण अभिनेत्री के शरीर ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद अदाकारा जेन पॉवल की नैचुरल डेथ हुई है। 

    जेन पॉवल ने अपने करियर में हॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ कई बेहतरीन फिल्में की है। जेन के परिवार की प्रवक्ताा सुजन ग्रैंजर ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ‘जेन अपने घर पर थी तब उनका निधन हुआ। फिल्मों के अलावा जेन पॉवल कई स्टेरज परफॉर्मेंसेज भी करती दिखाई दी थी। ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’, ‘ओक्लाहोमा!’, ‘माई फेयर लेडी एंड कैरॉसल’ जैसी म्यूरजिकल फिल्मों  से अभिनेत्री ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई।  

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jane Powell (@powell_jane)

    हॉलीवुड अदाकारा जेन पॉवल अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपने जीवन में पांच शादियों की। उनकी पहली शादी गैरी स्टी फन से हुई थी। वह एक स्कैदटिंग में ओलंपिक चैम्िंनेयन थे। जेन पॉवल के पीछे उनके तीन बच्चे हैं।