Chris Rankin
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) शृंखला की फिल्मों (Films) में पर्सी वेस्ले (Percy Wesley) का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता क्रिस रैंकिन ने अपनी प्रेमिका नेस बीक्रॉफ्ट के साथ सगाई कर ली है। नेस पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं और वह बीते छह वर्षों से रैंकिन को डेट कर रही हैं। क्रिस रैंकिन ने इंस्टाग्राम पर नेस बीक्रॉफ्ट से अपनी सगाई की घोषणा की।

    उन्होंने लिखा, ‘खुशखबरी! मैंने नेस बीक्रॉफ्ट से पूछा कि क्या वह मेरी प्रेमिका से मंगेतर बनना पसंद करेंगी तो उन्होंने ‘हां’ कर दी।” अभिनेता ने नेस के साथ ली गई एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रही हैं। रैंकिन ‘हैरी पॉटर’ शृंखला की फिल्मों में अहम किरदार निभाने के साथ ही ‘द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ हैरी पॉटर कंसर्ट टूर’ और टीवी शो ‘द रॉटर्स क्लब’ की मेजबानी करने के लिए भी जाने जाते हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chris Rankin (@cwrankin)

    क्रिस रैंकिन के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के बधाईयों का तांता लगा है। उनके इस तस्वीर को अब तक पांच हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया हैं। (एजेंसी)