Alec Baldwin
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : अमेरिकी (American) एक्टर (Actor) एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) और उनकी पत्नी हिलारिया बाल्डविन बहुत जल्द अपने 7वें बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले है। हिलारिया बाल्डविन जल्द ही अपने 7वें बच्चे को जन्म देने वाली है। वो दोनों इस पल से काफी खुश है। इस खुशखबरी को खुद हिलारिया बाल्डविन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। वो अक्सर अपने इन्स्टाग्राम पर अपने बच्चों और अपने पति के साथ समय बिताती नजर आती है।

    अब उनके इन्स्टाग्राम पर एक नया पोस्ट नजर आ रहा है। जिसमें वो अपने बच्चों के साथ खेलती नजर आ रही है। उनके पति भी उनके पास बैठे दिखाई दे रहे है। हिलारिया बाल्डविन अपने इन्स्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बीते कुछ वर्षों में कई उतार-चढ़ाव के बाद हमारे पास एक बहुत ही आश्चर्य और रोमांचक खुशखबर है। हमारे घर में बहुत जल्द एक बाल्डविनिटो आ रहा है। जिससे मुझे यह विश्वास हो गया है कि मेरा परिवार पूरा हो गया है और इस खबर से हम बहुत खुश भी है। ये बहुत ही आश्चर्य है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hilaria Thomas Baldwin (@hilariabaldwin)

    मैं आपके साथ उन पलों को शेयर कर रही हूं जब मैंने इस बात को अपने बच्चों को बताया। जिससे वो काफी खुश है। जिसको आप वीडियो में देख सकते है। हमारा नया बच्चा हमारे जीवन में एक बड़ी रोशनी की किरण है। जोकी ऐसे समय में हमारे लिए एक उपहार और आशीर्वाद है। मैं सोशल मीडिया से एक ब्रेक ली थी। जिस दौरान मैंने आप सभी को काफी याद किया। हालांकि, अब मैं वापस आ गई हूं और आपके साथ इस खुश खबर को साझा करके काफी खुश हूं। और इसे ही हम जीवन कहते है। आपको और आपके प्रियजनों को हमारा प्यार!’      

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hilaria Thomas Baldwin (@hilariabaldwin)

    साल 2012 में एलेक बाल्डविन ने हिलारिया बाल्डविन से शादी की थी। ये उनकी दूसरी शादी है। फिल्म ‘रस्ट’ के सेट पर एलेक बाल्डविन के हाथों एक बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें उनके हाथ से गलती से गोली चल गई थी। जिसमें फिल्म की  सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौके पर ही मौत हो गई थी साथ ही इस गोली से फिल्म निर्देशक भी घायल हुए थे।