किम कर्दाशियां लेदर आउटफिट में आई नजर, देखें वायरल Photos

    Loading

    मुंबई: हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) हमेशा अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। वह हमेशा अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। लोग इनकी बोल्डनेस के दीवाने हैं। ऐसे में अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे फोटोज शेयर की है जिसमें आप उन्हें पहचान तक नहीं पाओगे। 

                                                                                  Photo Credits: ट्विटर 

    हाल ही में किम कर्दाशियां को न्यूयॉर्क में देखा गया था। किम कार्दशियन ने इस मौके पर बलेनसिएज का लेदर ड्रेस पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने लेदर फेस मास्क का भी इस्तेमाल किया है। जिससे उनका पूरा चेहरा ढका हुआ है। फैंस किम के इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। तो वही कुछ लोग किम के इस लुक को अमेरिकन हॉरर स्टोरी भी बता रहे हैं।

    किम इससे पहले भी कुछ इस ही तरह के अंदाज में अपने बच्चों के साथ नजर आई थीं। 

    किम की बात करें तो उन्होंने इसी साल पति कान्ये वेस्ट से तलाक की अर्जी डाली है। दोनों करीब सात साल तक साथ रहे। दोनों के रिश्ते टूटने की कोई पुष्टि वजह सामने नहीं आई है।

    किम कार्दशियन ने तलाक की अर्जी में अपने सभी 4 बच्चों की जॉइंट कस्टडी मांगी है।