Paris Hilton Welcomes Baby Boy
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : अमेरिकी (American) मॉडल (Model) पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की हैं। 41 साल की पेरिस हिल्टन अब अपने पहले बेटे की मां बन गई हैं। वो अपने पति कार्टर रियम के साथ सरोगेसी के जरिए अपने पहले बेटे का वेलकम की हैं। मॉडल ने इस गुड न्यूज को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पेरिस हिल्टन ने अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई हैं।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें वो अपने बेटे का हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, “आप पहले से ही शब्दों से परे प्रिय हैं।” उन्होंने ब्लू हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक सभी के बधाईयों का तांता लगा हुआ है। पेरिस हिल्टन की पुरानी दोस्त अमेरिकी स्टार किम कार्दशियन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “आप लोगों के लिए बहुत खुश!!!”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Paris Hilton (@parishilton)

    वहीं सिंगर डेमी लोवेटो ने लिखा, “बधाई हो बहन।” उनके इस पोस्ट को अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि पेरिस हिल्टन और कार्टर रियम करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फरवरी 2021 में सगाई की थी। उसके बाद कपल ने तीन दिनों के प्रोग्राम में नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे।