Grammy Award 2022
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : भारतीय (Indian) संगीतकार (Musician) रिकी केज (Ricky Kej) ने दूसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) को हासिल करके भारत को गौरवान्वित किया है। सिंगर ने बेस्ट न्यू एज एल्बम का अवॉर्ड जीता है। इस 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स सम्मान का आयोजन लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड एरिना में किया गया। रिकी केज अपने इस सम्मान से काफी खुश है। उन्होंने अपनी इस खुशी को अपने प्रशंसकों के बीच भी शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

    पोस्ट तस्वीर में वो अमेरिकी संगीतकार स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ खड़े नजर आ रहे है। तस्वीर में वो दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘इस ग्रैमी अवॉर्ड के लिए आप सभी को धन्यवाद! मेरे बगल में जो खड़े है इनका भी बहुत आभार, ये मेरा दुसरा ग्रैमी अवॉर्ड है और स्टीवर्ट कोपलैंड का छठा।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ricky Kej (@rickykej)

    उनके इस पोस्ट पर सभी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे है। श्रेया घोषाल, आदित्य नारायण झा, अरमान मलिक और सलीम मर्चेंट सभी ने रिकी केज को इस सम्मान के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं दी।