Victoria Beckham
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : सिंगर (Singer) विक्टोरिया बेकहम (Victoria Beckham) अपने पति (Husband) डेविड बेकहम (David Beckham) के साथ लंदन (London) में रहती है। रात में वो अपने पूरे परिवार के साथ घर में सो रही थी। उसी दरमियान उनके घर में चोरों ने हमला बोल दिया और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की खबर तब लगी जब उनका बेटा क्रूज रात में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटा।

    जब वो घर में पहुंचा तो उसने घर में कई सामानों को बिखरा और कांच की खिड़कियों को टूटा देखकर उसने इसकी जानकारी अपने पिता डेविड को दिया। डेविड ने तुरंत पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दिया। घर में विक्टोरिया बेकहम अपने पति और अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ गहरी नींद में सो रही थी। हालांकि, चोरों के द्वारा उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन चोर एक कमरे से कई कीमती सामानों को उड़ा ले गए। चोर किस रास्ते से आए और कितने चोर थे अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Victoria Beckham (@victoriabeckham)

    गौरतलब है की विक्टोरिया बेकहम ने डेविड से साल 1999 में शादी की थी और इनके चार बच्चे है। सिंगर अपने पूरे परिवार के साथ लंदन के एक घर में रहती है। साल 1990 में सिंगर एक पॉप ग्रुप की हिस्सा बनी थीं। जहां उन्हें पॉश स्पाइल का नाम मिला। इसके बाद वो कई रियलिटी शो को जज करते हुए भी देखी जा चुकी है।