Will Smith
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) सुपरस्टार (Superstar) विल स्मिथ (Will Smith) (विलार्ड कैरोल स्मिथ II) का जन्म 25 सितंबर 1968 को फ़िलाडेल्फ़िया (Philadelphia) में हुआ था। आज अभिनेता अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। उन्हें उनके मंच नाम द फ्रेश प्रिंस के नाम से भी जाना जाता है। वह एक अमेरिकी एक्टर के साथ-साथ रैपर और निर्माता भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में एनबीसी सिटकॉम द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर में खुद के एक काल्पनिक संस्करण के रूप में की थी।

    वो फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन और संगीत में अपने काम के लिए मशहूर हैं। विल स्मिथ एक अकादमी पुरस्कार और चार ग्रैमी पुरस्कारों समेत कई अन्य पुरस्कार हासिल कर चुके है। विल स्मिथ ‘बैड बॉयज़’, ‘बैड बॉयज़ II’, ‘बैड बॉयज़ फॉर लाइफ’, ‘राज्य के दुश्मन’, ‘रोबोट’, ‘शार्क टेल’, ‘हिच’, ‘आई एम लीजेंड’, ‘हैनकॉक’ और ‘अलादीन’ जैसी कई अन्य फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभाकर लोगों में अपनी पहचान बना चुके है। साल 2022 के अकादमी पुरस्कार समारोह में कॉमेडियन और होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजे सिर का मजाक बनाया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Will Smith (@willsmith)

    जिसके लिए विल स्मिथ ने मंच पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ा था। जिसके लिए विल स्मिथ को 10 साल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, बाद में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से थप्पड़ के लिए माफी भी मांगी थी। जिसपर क्रिस रॉक ने बाद में कहा था कि विल स्मिथ ने उन्हें अब तक के सबसे अच्छे मजाक के लिए थप्पड़ मारा था। बता दें कि विल स्मिथ ने साल 1992 में शेरी ज़म्पिनो से शादी की। बाद में साल 1995 में दोनों का तलाक हो गया था। विल स्मिथ ने 31 दिसंबर 1997 को अभिनेत्री जैडा कोरेन पिंकेट से शादी की। जिससे उनके दो बच्चे बेटा जेडन स्मिथ और बेटी विलो स्मिथ है।