20 साल तक शालिनी तलवार को डेट कर हनी सिंह ने गुरुद्वारा में की थी सीक्रेट शादी

    Loading

    मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह पर मंगलवार को उनकी बीवी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज़ किया हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की। आपको बता दे कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 10 साल पहले एक दूसरे से शादी की थी। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने एक दूसरे से लव मैरिज की थी। आइए जानते है उनकी लव स्टोरी से लेकर शादी तक के सफर के बारें में…

    हनी सिंह और शालिनी तलवार स्कूल टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने एक साथ दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और यही से दोनों के दूसरे के प्यार में गिर गए और दोनों का इश्क परवान चढ़ा। आपको इन दोनों के रिलेशनशिप की ख़ास बात बता दे कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने करीब 20 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर बाद में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

    आपको बता दे की बॉलीवुड रैपर और सिंगर हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी से बेहद प्यार करते थे। वह अपनी आगे की पढ़ाई और करियर को बनाने के लिए यूके चले गए लेकिन वहां से भी वह हमेशा शालिनी के कांटेक्ट में रहे। वही 23 जनवरी 2011 को दिल्ली के एक गुरूद्वारे में अपने परिवार के मौजूदगी में एक दूसरे से शादी रचाई। इनका यह शादी सब इतना सीक्रेट तरीके से हुआ कि शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें बाहर आईं।

    आपको बता दे कि यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने पति हनी सिंह, अपनी सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह समेत कई लोगों पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अभी तक हनी सिंह की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। वही इस मामले में हनी सिंह को कोर्ट ने 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है।